क्यों सुपरहिट नजर आ रही है राजस्थान रॉयल्स की टीम, अनुुभवी ट्रेंट बोल्ट ने बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 02:22 PM IST

Trent Boult on Rajasthan Royals good performance: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक खेले अपने 5 मैचों में से चार मुकाबलों में जीत दर्ज करके उनकी टीम ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा रखा है। आखिर क्या है राजस्थान रॉयल्स की सफलता की वजह, उनके अनुभवी पेसर ट्रेंट बोल्ट ने बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स का धमाल
  • अंक तालिका में मजबूती से शीर्ष पर
  • ट्रेंट बोल्ट ने बताई सफलता की वजह

IPL 2023, Rajasthan Royals: तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि अलग-अलग समय पर विभिन्न खिलाड़ियों का टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी इकाई का सकारात्मक पहलू रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए 178 रन के लक्ष्य को सात विकेट गंवा कर हासिल कर लिया। टीम शुरुआती तीन ओवरों के बाद चार रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल परिस्थिति में थी लेकिन कप्तान संजू सैमसन (60) और शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 56) की प्रभावशाली बल्लेबाजी से उसने चार गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

IPL 2023, Trent Boult explains reason behind success of Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स (IPL/BCCI)

बोल्ट ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारी टीम में कुछ बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि असली सकारात्मक यह है कि अलग-अलग समय पर विभिन्न खिलाड़ियों ने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। ’’ न्यूजीलैंड के 33 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ जोस (बटलर) जाहिर तौर पर हमारे लिए एक बड़ा खिलाड़ी है और मुझे यकीन है कि इस मैच में रन नहीं बनाने का उसे मलाल होगा। लेकिन बल्लेबाजी इकाई में अन्य खिलाड़ियों के द्वारा योगदान देने की भूख अद्भुत है।’’

End of Feed