IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ गदर मचाने के बाद क्यों बोले सूर्यकुमार, इन दो बातों से अच्छी तरह हूं वाकिफ

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2023, 05:56 PM IST

आरसीबी के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाकर मुंबई इंडियन्स की जीत दिलाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वो अच्छी तरह अपने खेल से वाकिफ हैं और ये भी जानते हैं कि उन्हें मैदान पर कहां रन बनाने हैं।

मुंबई: मुंबई इंडियंस के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद कहा कि वह अपने खेल को अच्छी तरह से समझते हैं और उनके लिए मैच की परिस्थितियां अभ्यास सत्र का ही विस्तार भर हैं। सूर्यकुमार की 35 गेंदों पर 83 रन की पारी तथा नेहल वढेरा के नाबाद 52 रन की मदद से मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव(साभार IPL/BCCI)

मैं जानता हूं कहां और कैसे बनाने हैं रन

सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'मैंने नेहल से कहा कि करारे शॉट जमाओ और खाली स्थानों पर शॉट खेलो। आप मैच में जैसा खेल खेलने का इरादा रखते हैं, आपका अभ्यास भी उसी पर आधारित होता है। मैं जानता हूं कि मुझे किस क्षेत्र में रन बनाने हैं। मैं ओपन फील्ड में अभ्यास करता हूं। मैं अपने खेल को अच्छी तरह से जानता हूं और उससे हटकर कुछ नहीं करता हूं।'

End of Feed