IPL 2023: खत्म हुआ वानखेड़े में 12 साल से चल रहा सूखा, सूर्यकुमार ने जड़ा आईपीएल में पहला शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 12, 2023, 10:01 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजों के पिछले 12 साल से वानखेड़ स्टेडियम में चल रहे शतकीय सूखे को खत्म कर दिया और आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा।

Suryakumar Yadav first IPL hundred: मुंबई इंडियन्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कहर बरपाते हुए 49 गेंद में शतक जड़ दिया। यह सूर्यकुमार यादव का घरेलू धरती पर और आईपीएल में पहला शतक है। इसके साथ ही उन्होंने 12 साल से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज के शतकों के सूखे को खत्म कर दिया। मुंबई के लिए वानखेड़े में आखिरी शतक सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था। आज उनकी मौजूदगी में सूर्या ने वही कारनामा कर दिखाया।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव(साभार IPL/BCCI)

छक्के के साथ पूरा किया पहला आईपीएल शतक

सू्र्यकुमार ने अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म को जारी रखा और 32 गेंद में सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार चौथा अर्धशतक जड़ दिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्या की बल्लेबाजी का अंदाज और घातक हो गया और उन्होंने अगली 17 गेंद में अपना शतक 49 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 210.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना आईपीएल में पहला शतक पूरा किया।

End of Feed