IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को दी उसके घर पर मात, हैरी ब्रूक के सिर पर बंधा जीत का सेहरा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 12:11 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को सनराइजर्स के खिलाफ इ़डेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 23 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स की ये लगातार दूसरी जीत है।

कोलकाता: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के आतिशी शतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। हैरी ब्रूक ने नाबाद 100 और कप्तान एडेन मार्करम ने 50(26) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम नीतीश राणा की 41 गेंद में 75 रन की कप्तानी और रिंकू सिंह की 27 गेंद में 51 पारी की आतिशी पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सकी और 23 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

SunRisers-Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद(साभार IPL/BCCI)

सलामी बल्लेबाज के रूप में ब्रूक ने मचाया धमाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को पारी की शरुआत करने आए हैरी ब्रूक ने धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने मयंक अंग्रवाल के साथ 4 ओवर में 46 रन जोड़े लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक और कप्तान एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 72 (47) की साझेदारी हुई। इस दौरान ब्रूक ने अपना अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया। वहीं मार्करम ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया।

End of Feed