IPL 2023: शुभमन गिल का मुंबई इंडियन्स के खिलाफ भी जारी रहा कहर, जड़ा सीजन का तीसरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 26, 2023, 09:58 PM IST

भारतीय क्रिकेट के नए स्टार शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का तीसरा शतक जड़ कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Shubman Gill Century: टीम इंडिया के नए सुपर स्टार शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में धमाल बदस्तूर जारी है। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया। वो आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीन या तीन से ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय और विराट कोहली, जोस बटलर के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Shubma Gill

शुभमन गिल(साभार IPL/BCC)

49 गेंद में पूरा किया आतिशी शतक, जड़े 8 छक्के

गिल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में अपना अर्धशतक चौके और छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए बड़ी तेजी से 49 गेंद में चौकों छक्कों की बारिश करते हुए गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने केवल 17 गेंद खेलीं।उन्होंने इस 4 चौके और 8 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। इसी मैदान पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा था। उसके बाद उन्होंने लगातार दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ सीजन के अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। गिल के बल्ले से पिछले चार मैच में निकला ये तीसरा शतक है। छह मैच में गिल 90 रन से ज्यादा की चार पारियां खेल चुके हैं।

End of Feed