IPL 2023 Shikhar Dhawan Half Century: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 110 के पार पहुंचाया। इस दौरान उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे आईपीएल में 50वां अर्धशतक पूरा किया। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बने गए। धवन ने कोलकाता के खिलाफ 121.27 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। यह शिखर धवन का मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक है।
शिखर धवन। (फोटो- IPL/BCCI)
धवन का यह मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक है। वे इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वे शतक से महज एक रन चूक गए थे। उन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली थी। धवन ने आईपीएल के 16वें सीजन के 8 मैचें में 143.62 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं और टॉस स्कोरर की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान टी20 में 1000 रन भी पूरे कर लिए।
धवन ने 214 पारियों में किया यह कारनामा
पंजाब किंग्स के कप्तान शिवर धवन का आईपीएल में जमकर बल्ला गरजता है। वे आईपीएल के 214 पारियों में 127.16 की स्ट्राइक रेट से 6593 रन बना चुके हैं। धवन के बल्ले से 50 अर्धशतक निकल चुके हैं, जबकि दो शतक जमाने में भी सफल रहे हैं। वे आईपीएल में 50 या उससे अधिक अर्धशतक जमाने के मामले में दूसरे भारतीय, जबकि ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर टॉप पर हैं। वे 172 मैचों में 58 अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। वे 233 मैचों में 50 फिफ्टी लगा चुके हैं।
