IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ गरजा रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला, 50वें मुकाबले में जड़ा आतिशी अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 20, 2023, 06:02 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर के 50वें मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और सीजन में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में कई युवा भारतीय खिलाड़ी अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर छाप छोड़ने में सफल रहे। इन खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का नाम भी शामिल है। साल 2021 में चेन्नई की खिताबी जीत में ऑरेंज कैप पर कब्जा करके अहम भूमिका निभाने वाले रुतुराज का बल्ला इस बार भी जमकर गरजा और वो 500 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ अर्धशतक जड़ने के बाद प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए (साभार IPL)

37 गेंद में जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक

शनिवार को आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन के आखिरी मुकाबले में अपने 50वें मैच का जश्न भी रुतुराज ने धमाकेदार अर्धशतक जड़कर मनाया। उन्होंने पारी की शुरुआत तो सधे हुए अंदाज में की और 37 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से सीजन का तीसरा और करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। सीजन का आगाज उन्होंने गुजरात के खिलाफ 50 गेंद में 92 रन की पारी के साथ किया था और अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए सीजन का अंत भी अर्धशतक के साथ किया। गायकवाड़ चेतन सकारिया की गेंद पर रिले रूसो के हाथों लपके गए। उन्होंने 50 गेंद में 79 रन 3 चौके और सात छक्के के साथ बनाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा।

End of Feed