IPL 2023, RR vs SRH Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 52वां मुकाबला रविवार 7 मई, 2023 को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों में के बीच भिड़ंत होगी। राजस्थान की टीम दमदार प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का संघर्ष जारी है और उसके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट
राजस्थान की टीम अबतक खेले 10 मैच में से 5 में जीत और 5 में हार के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। वहीं हैदराबाद को 9 में से केवल 3 मैच में जीत हासिल हुई है और 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में राजस्थान की टीम को उसके घर में पटखनी देकर हैदराबाद अपनी प्लेऑफ की संभवनाओं को जिंदा रखना चाहेगी। ऐसे में पिच और मौसम की भूमिका भी अहम हो जाती है। आइए जानते हैं 7 मई को जयपुर में कैसा रहेगा मौसम और सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का हाल?
कैसी होगी राजस्थान-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट? (RR vs SRH Pitch Report)
राजस्थान और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें पिच पर गड़ी रहेंगी। रविवार को जिस पिच पर राजस्थान और हैदराबाद की टीमों की भिड़ंत होगी उस पिच का इस्तेमाल यहां खेले गए पिछले मुकाबले में हुआ था। तेज गर्मी की वजह से पिच सूखी नजर आ रही है। ऐसे में स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। ये मैच लो स्कोरिंग हो सकता है। लेकिन दूसरी पारी में गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर चौके छक्के उड़ाए थे। ऐसे में पिच के दोहरे चरित्र के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। जो टीम पहले टॉस जीतेगी वो गेंदबाजी का फैसला करेगी। हालांकि राजस्थान की टीम अपनी बल्लेबाजों पर भरोसा जताकर आगे बढ़ रही है लेकिन पिछले मुकाबले में उसके लिए ये फैसला भारी पड़ गया था।
