लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद खुशी से गदगद हिटमैन ने पढ़े आकाश मढ़वाल की तारीफ में कसीदे

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2023, 06:00 AM IST

एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन के बड़े अंतर से करारी मात देने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी के बल पर मुंबई इंडियन्स को जीत दिलाने वाले युवा गेंदबाज आकाश मढ़वाल की जमकर तारीफ की है।

Rohit Sharma ka bayan: पिछले सीजन दसवें पायदान पर रहने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में पटखनी देकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंचने में सफल रही। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद आखिरी मैच में जीत दर्ज करने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। आरसीबी की सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में हार ने उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल दिए। अब छठी बार चैंपियन बनने की दिशा में मुंबई इंडियन्स ने अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। 26 मई को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के साथ उसकी भिड़ंत होगी।

मढ़वाल बने मुंबई की जीत के हीरो

End of Feed