IPL 2023: धोनी के बिछाए जाल में फंसकर दो शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए हिटमैन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 06:46 PM IST

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अपने नाम आईपीएल इतिहास के दो शर्मनाक बल्लेबाजी रिकॉर्ड करके पवेलियन वापस लौट गए।

चेन्नई: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में नहीं चला। चेन्नई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गंवाकर बैकफुट पर चली गई। 14 रन के स्कोर तक कैमरन ग्रीन और ईशान किशन की सलामी जोड़ी के साथ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए थे।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

धोनी काे बिछाए जाल में फंसे रोहित, नहीं खुला खाता

End of Feed