RCB vs DC Dream11 Team, IPL 2023: आज बेंगलोर और दिल्ली की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 03:14 PM IST

RCB vs DC Dream11, IPL 2023 Royal Challengers Bengalore vs Delhi Capitals Dream11 Team, Playing 11: आज आईपीएल 2023 के खेले जाने वाले पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और कौन से हो सकते हैं टीम में बदलाव।

RCB vs DC Dream 11 Team Prediction IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 20वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अंक तालिका में आठवें और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच होने जा रहा है। आरसीबी ने अबतक खेले 3 मैच में 1 में जीत और दो में हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। वहीं डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स के हाल बेहाल हो गए हैं। उसे अबतक खेले 4 में से सभी में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम अबतक सीजन में जीत का खाता नहीं खोल पाने वाली इकलौती टीम है। ऐसे में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

RCB vs DC IPL 2023 Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, प्लेइंग-11

गेंदबाजों पर आरसीबी लगाएगी दांव

अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी की टीम फॉर्म में चल रहे कप्तान फॉफ डुप्लेसी, विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करेगी। तीसरे पायदान पर महिपाल लोमरोर और चौथे पर ग्लेन मैक्सवेल होंगे। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे। वहीं नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए अनुज रावत और आकाशदीप उपलब्ध होंगे। आरसीबी के गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा और शाहबाज अहमद के कंधों पर होगी। अनुज रावत और तेज गेंदबाज आकाशदीप इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में होंगे।

End of Feed