IPL 2023: अश्विन की फिरकी में फंसे लखनऊ के नवाब, दोहरे झटके देकर बैकफुट पर धकेला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2023, 11:03 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शानदार और कसी गेंदबाजी के बल पर लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया। उन्होंने एक ओवर में दो विकेट झटककर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया था।

Ravichandran Ashwin: आईपीएल 2023 के बुधवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने मेहमान लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने कसी हुई गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी। राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रहे। अश्विन ने 4 गेंद पर 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Ravichandran Ashwin Rajasthan Royals

रविचंद्रन अश्विन(साभार IPL/BCCI)

अश्विन ने लखनऊ को दिए दोहरा झटके

धीमी बल्लेबाजी करते हुए लखवऊ ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। काइल मेयर्स 40 गेंद अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और 50 रन पर नाबाद थे। वहीं दूसरे छोर पर उनका साथ दीपक हुड्डा दे रहे थे। ऐसे में अपना तीसरा ओवर डालने आए रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में दीपक हुड्डा और काइल मेयर्स के विकेट चटकाकर लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा दीं।

End of Feed