IPL 2023: रवि शास्त्री ने स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को दी बड़ी सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2023, 08:06 PM IST

IPL 2023, Ravi Shastri on Virat Kohli: रवि शास्त्री ने विराट कोहली को सलाह दी है कि अच्छी शुरुआत करने के बाद उन्हें दूसरे बल्लेबाजों की चिंता छोड़कर अपनी पारी की गति कम नहीं होने देनी चाहिए। विराट ने आईपीएल 2023 में टीम के पिछले मुकाबले में पारी को संवारने के लिए एक छोर पर संभल कर बल्लेबाजी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दी सलाह
  • बल्लेबाजी को लेकर आई शास्त्री की नसीहत
  • बताया कैसे लय हासिल कर सकते हैं कोहली

IPL 2023, Ravi Shastri on Virat Kohli: भारत के पूर्व कोच और इन दिनों आईपीएल 2023 में कमेंट्री में व्यस्त रवि शास्त्री ने विराट कोहली को सलाह दी कि अच्छी शुरुआत करने के बाद उन्हें दूसरे बल्लेबाजों की चिंता छोड़कर अपनी पारी की गति कम नहीं होने देनी चाहिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के इस बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में टीम के पिछले मुकाबले में पारी को संवारने के लिए एक छोर पर संभल कर बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंद में 55 रन बनाये लेकिन बाद में उनकी बल्लेबाजी की आलोचना हुई क्योंकि इससे टीम ने लगभग 20 रन कम बनाये। कोहली का यह सत्र का छठा अर्धशतक था।

IPL 2023, Ravi Shastri advices Virat Kohli to continue tempo of his batting

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दी सलाह (AP)

रवि शास्त्री से जब ‘ ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के कार्यक्रम में इस बारे में पूछा गया कि क्या आरसीबी की लचर बल्लेबाजी के कारण कोहली आखिर ओवरों तक बल्लेबाजी के लिए मजबूर हुए, तो उन्होंने कहा कि भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को दूसरे बल्लेबाजों की चिंता नहीं करनी चाहिये।

End of Feed