PBKS vs DC Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: पंजाब और दिल्ली की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 17, 2023, 07:26 PM IST

PBKS vs DC Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

PBKS vs DC Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली से ज्यादा पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब की टीम रेस में अभी भी बनी हुई है। पंजाब की टीम को कुल 12 मैचों में से 6 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो टीम को 12 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

दोनों के टीम में बदलाव की संभावना नहीं

धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बदलाव की संभावना न के बराबर है। पंजाब का पिछले मैच में दिल्ली से सामना हुआ था। इस मुकाबले में पंजाब को 31 रन से जीत मिली थी। इस मुकाबले में पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर का भी बल्ला जमकर चला था। दोनों टीमों के गेंदबाज भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। इसके चलते दोनों टीमें पुरानी टीमों पर भरोसा जताएंगे।

End of Feed