MI vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: मुंबई और हैदराबाद की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2023, 03:27 PM IST

MI vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

MI vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के लीग का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसके साथ ही यह मौजूदा सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला भी खेला जाएगा। डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से से होगा। प्लेऑफ की रेस में मुंबई की टीम बनी हुई है, जबकि हैदराबाद की टीम इस रेस से बाहर हो चुकी है।

पॉइंट टेबल की बात करें तो हैदराबाद से मुंबई की टीम चार पायदान आगे है। मुंबई की टीम को 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत मिली है और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंक के साथ टीम टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद की बात करें तो टीम टेबल में सबसे नीचे है। टीम को कुल 13 मुकाबलों में से सिर्फ 4 मैच में जीत मिली है और 9 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 8 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। रविवार को होने वाला मुकाबला हैदराबाद से ज्याद मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए टीम पुरानी टीम पर भरोसा जता सकती है।

End of Feed