MI vs RR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: मुंबई और राजस्थान की है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 30, 2023, 07:14 PM IST

MI vs RR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी हो सकती है प्लेइंग-11?

KEY HIGHLIGHTS
आज वानखेड़े स्टेडियम में है मुंबई और राजस्थान का मुकाबला
राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी है पहले बल्लेबाजी
ऐसी है दोनों ही आईपीएल के 1000वें मुकाबले में प्लेइंग-11

MI vs RR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज मेजबान मुंबई इंडियन्स और दूसरे नंबर पर कब्जा किए बैठी राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। पिछले सीजन दसवें पायदान पर रही मुंबई की टीम इस बार भी संघर्ष कर रही है। अबतक खेले 7 मैचों में 3 में जीत और 4 में उसे हार मिली है। उसके लिए एक बार फिर प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिख रही है। ऐसे में वो रविवार को राजस्थान रॉयल्स का गुरूर तोड़ने और पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले के लिए मुंबई का टीम मैनेजमेंट बड़ी जद्दोजहत के बाद प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर सकेगी। वहीं राजस्थान की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी।

MI vs RR, IPL 2023 Playing XI

मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, प्लेइंग-11(साभार IPL/BCCI)

राजस्थान नहीं करेगी कोई बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव मुंबई इंडियन्स के खिलाफ नहीं करेगी। राजस्थान की टीम बेहद संतुलित है। उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार फॉर्म में हैं। केवल मामला मध्य क्रम की बल्लेबाजी को लेकर चिंता वाला है। हालांकि रियान पराग की जगह ध्रुव जुरेल को शामिल करने से कुछ मामला सुधरा है। ऐसे में राजस्थान की टीम अपनी रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी के दम पर मुंबई के सामने मुश्किल चुनौती पेश करेगी।

End of Feed