TATA IPL 2023, MS Dhoni Injury Update: आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। आईपीएल के 16वें सीजन में सभी टीमों के सामने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी सहित अन्य खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है। वहीं, अपना बेस्ट देने में चेन्नई के गेंदबाजी भी पीछे नहीं है, लेकिन होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से खिलाफ जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी के बाएं पैर के घुटने पर पट्टी बंधी दिख रही है। इसके बाद से उनके फैंस की धोनी के स्वास्थ्य और आईपीएल के बचे मैचों में खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एमएस धोनी और इरफान पठान। (फोटो - इरफान पठान के ट्विटर से)
इरफान ने धोनी के साथ शेयर की फोटो
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के साथ दो फोटो शेयर की। इस दोनों फोटो में धोनी के बाएं पैर के घुटने पर पट्टी बंधी दिख रही है। हालांकि, इरफान ने उनके घुटने के दर्द को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि जहां से छोड़ते हैं वहीं से फिर से शुरू होती है हमारी दोस्ती। आगे उन्होंने लिखा कभी ऐसा समय नहीं रहा, जब हम मिले और अपने अच्छे-पुराने दिनों को याद नहीं किया। जब भी हम मिलते हैं कुछ हसीन यादें जिंदगी में लौट आती हैं।
मौजूदा सीजन में धोनी का ऐसा है प्रदर्शन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी धोनी का क्रेज बरकरार है। वे जब भी मैदान पर उतरते हैं उनके फैंस का जोश दोगुना हो जाता है। धोनी मौजूदा सीजन में 204.25 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वे 12 मैचों में कुल 96 रन बना चुके हैं। उनका इस सीजन में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 32 रन है। वे अभी तक 3 चौके और 10 छक्के जमा चुके हैं। उनकी टीम को 12 मैचों में से 7 मैच में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। चेन्नई 15 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है।
