IPL 2023, MI vs RR Pitch Report, Weather: मुंबई-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 1, 2023, 05:48 AM IST

IPL 2023, MI vs RR Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (30 April 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण में दो मुकाबलों का रविवार है। आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल में आज रविवार शाम मुंबई और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत
  • मुंबई इंडियन्स की टीम के ऊपर रहेगी सबकी नजर
  • मुंबई की पिच पर फिर बरसेंगे रन और बारिश का नहीं है कोई खतरा

IPL 2023, MI vs RR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में रविवार(30 अप्रैल, 2023) को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन के आधे से ज्यादा मैचों के खत्म होने के बाद भी अपनी लय हासिल नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी तरफ पिछले बार की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैच में 5 जीत और 3 हार के साथ दूसरे पायदान पर गुजरात के बाद काबिज है। वहीं पिछली बार दसवें नंबर पर रही मुंबई इंडियन्स की टीम 7 मैच में 3 जीत और 4 हार के बाद नौवें पायदान पर है। ऐसे में मुंबई के लिए रविवार का मुकाबला खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम है।

Mumbai vs Rajasthan Pitch Weather Report, IPL 2023

मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स पिच और वेदर रिपोर्ट आईपीएल 2023 (साभार IPL/BCCI)

कैसी होगी मुंबई-राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट? (MI vs RR Pitch Report)

मुंबई की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता रहा है। यहां पर रात के टी20 मुकाबलों में रनों की जमकर बारिश होती है। ओस की वजह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान हो जाता है। अबतक सीजन में खेले गए तीनों मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दो मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसा ही एक बार फिर हो सकता है लेकिन राजस्थान की टीम को अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा भरोसा है और वो पहले बैटिंग करने का फैसला टॉस जीतकर कर सकते हैं। लेकिन वानखेड़े में ऐसा कर पाना जोखिम भरा होगा।

End of Feed