IPL 2023 में Venkatesh Iyer बनकर उभरे 'बाजीगर': KKR हार गई, फिर भी चुने गए 'मैन ऑफ द मैच'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 11:52 PM IST

IPL 2023, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के धुआंधार पचासे से मिली शानदार शुरुआत के दम पर मुंबई इंडियंस ने वेंकटेश अय्यर के रिकॉर्ड शतक पर पानी फेर कर केकेआर के खिलाफ मुंबई के वानखेडे मैदान में 14 गेंद बाकी रहते हुए पांच विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

IPL 2023, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल के 16वें संस्करण में रविवार (16 अप्रैल, 2023) को रिकॉर्ड सेंचुरी जड़ने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्लेयर वेंकटेश अय्यर बाजीगर बनकर उभरे। ऐसा इसलिए क्योंकि मैच में कोलकाता की हार के बाद भी वह मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Venkatesh Iyer POTM KKR vs MI

IPL 2023, KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिकॉर्ड शतक जमाने वाले वेंकटेश अय्यर को ईनामी चेक से सम्मानित करते अतिथि और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी। (फोटो सोर्सः IPLT-20)

प्लेयर ऑफ द मैच/मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अय्यर ने कहा- अगर हम जीतते तो उससे मुझे बड़ी खुशी होती। फिर भी मैं अपने प्रयास से खुश हूं। टीम मैनेजमेंट ने मुझे यही भूमिका दी है और उन्हें चुकाना मेरा काम है। जाहिर तौर पर यह बैटिंग के लिए कमाल की पिच थी। एक बार जब आप 30-40 रन बना लेते हैं तो रन बनाना आसान हो जाता है।

End of Feed