LSG vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: लखनऊ और मुंबई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 16, 2023, 07:11 PM IST

LSG vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

LSG vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच लखनऊ का होम ग्राउंड पर आखिरी मुकाबला होगा। हालांकि, लखनऊ का होम ग्राउंड पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। पिछले छह मैचों में टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच का परिणाम बारिश के कारण नहीं निकल सका। वहीं, मुंबई की टीम मौजूदा सीजन में पहली बार लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। हालांकि, दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी।

अब पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो मुंबई की टीम को 12 मैचों में से 7 में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कुल 14 अंक के साथ टीम टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम टेबल में मुंबई से सिर्फ एक स्थान नीचे है। लखनऊ को 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 13 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों की नजर प्लेऑफ पर है।

End of Feed