LIVELSG vs DC Highlights: लखनऊ ने किया विजयी आगाज, होम ग्राउंड पर दिल्ली को दी पटखनी

LSG vs DC Highlights: लखनऊ ने किया विजयी आगाज, होम ग्राउंड पर दिल्ली को दी पटखनी
LSG vs DC Highlights: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स पटखनी दी। लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। काइल मेयर्स ने 38 गेंदों पर दो चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। निकोलस पूरन ने भी 21 गेंद पर 36 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। दिल्ली के खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना पाए। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। PL 2023, LSG vs DC Live Match Streaming & Telecast: लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: लखनऊ ने दिल्ली को दी पटखनी
लखनऊ ने आईपीएल के 16वें सीजन में जीत के साथ शुरुआती की। टीम ने होम ग्राउंड पर दिल्ली को 50 रन से हराया।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: मार्क वुड ने लिए पांच विकेट
दिल्ली के लिए खतरनाक साबित हुए मार्क वुड। वुड ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: टीम का लगा 8वां झटका
दिल्ली की टीम को 8वां झटका लगा। अक्षर पटेल को मार्क वुड ने मांकड़ के हाथों कैच आउट कराया। अक्षर पटेल लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और एक चौका और एक छक्का की मदद से कुल 16 रन बनाए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: हार की कगार पर दिल्ली
दिल्ली की टीम हार की कगार पर है। टीम को 10 गेंदों पर 62 रन की जरूरत है।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 77 रन
दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 77 रन की जरूरत है। टीम 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर खेल रही है।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: लखनऊ को मिली बड़ी सफलता
लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। डेविड वॉर्नर ने 116.66 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंद पर 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली का छठवां विकेट गिरा
दिल्ली का छठवां विकेट गिरा। इम्पैक्ट खिलाड़ी अमन खान को आवेश खान ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया। अमन को पांच गेंदों पर 4 रन बनाकर वापस पवेलियन जाना पड़ा।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली का स्कोर 100 के पार
दिल्ली की टीम ने 100 रन पूरा किया। टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: रोवमैन पॉवेल भी सस्ते में हुए आउट
दिल्ली को लगा पांचवां झटका। रोवमैन पॉवेल को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। रोवमैन पॉवेल ने तीन गेंद का सामना किया और एक रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: रिले रोसौव भी हुए आउट
दिल्ली का चौथ विकेट गिरा। रिले रोसौव को रवि बिश्नोई ने काइल मेयर्स के हाथों कैच कराया। रोसौव ने 150 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: लड़खड़ाई टीम को वॉर्नर और रोसौव ने संभाला
कप्तान डेविड वॉर्नर और रिले रोसौव ने शानदार पारी खेलकर दिल्ली की लड़खड़ाई टीम को संभालार। वॉर्नर ने चौथे विकेट के लिए रिले रोसौव के साथ 29 गेंद पर 38 रन की साझेदारी कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वॉर्नर 35 रन बनाकर और रिले रोसौव 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली का स्कोर 50 के पार
दिल्ली कैपिटल्स ने 7.4वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे किए। कप्तान डेविड वॉर्नर और रिले रोसौव बल्लेबाजी कर रहे हैं।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली की टीम लड़खड़ाई। पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श के बाद सरफराज खान भी आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली को दो गेंद पर लगा दूसर झटका
दिल्ली को लगातार दो गेंद पर दूसरा झटका लगा। पृथ्वी शॉ के बाद मिचेल मार्श भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 12 रन पर आउट हो गए। उनको मार्क वुड ने बोल्ड किया।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली का स्कोर 30 के पार
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाए।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स। लखनऊ ने 194 रन का टारगेट दिया है।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: दिल्ली को मिला 194 रन का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। दिल्ली को 194 रन का लक्ष्य मिला।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: आखिरी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने जड़ा शतक
इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेलने उतरे कृष्णप्पा गौतम ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का।
LSG vs DC LIVE Score IPL 2023: आयुष भी सस्ते हुए आउट
लखनऊ का छठा विकेट गिरा। आयुष बडोनी को चेतन सकारिया ने सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया।