अच्छा कर रहे हैं, करते रहें कप्तानीः विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज ने रखी मांग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 24, 2023, 03:41 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन में विराट कोहली ने दो बार आरसीबी की कप्तानी की और दोनों बार बैंगलोर को जीत मिली। शनिवार को उसने राजस्थान को 7 रन से हराया तो इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुकाबला आरसीबी ने जीता था। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने विराट को कप्तान बने रहने की इच्छा जताई है।

रविवार को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 7 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए और बल्लेबाजों से सजी राजस्थान की टीम के सामने 190 रन का सम्मानजनक लक्ष्य रखा। लेकिन पहले मोहम्मद सिराज और फिर बाद में हर्षल पटेल की गेंदबाजी के दम पर राजस्थान की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना सकी।

virat kohli captain

विराट कोहली, कप्तान आरसीबी

विराट की कप्तानी में दूसरी जीत

इस सीजन की बात करें तो आरसीबी ने अब तक 7 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है। इन 4 में दो जीत उसे विराट कोहली की कप्तानी में मिली है। पहली बार इस सीजन में विराट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी की थी, क्योंकि चोट के कारण फाफ डुप्लेसी फील्डिंग नहीं कर रहे हैं। हालांकि, वह बल्लेबाजी कर रहे हैं और जबरदस्त फॉर्म में हैं। डुप्लेसी 5 अर्धशतक लगा चुके हैं।

End of Feed