IPL 2023: ये चीज बन चुकी है गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी समस्या, गैरी कर्स्टन ने चेताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 04:38 PM IST

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के मेंटॉर गैरी कर्स्टन ने गुजरात टाइटंस की गेंदबाजदी समस्या को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से गुजरात की टीम अपने स्कोर को डिफेंड नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन को जल्द ही इस पर काम करना होगा।

IPL 2023: मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में अपने स्कोर का बचाव करने के लिये संघर्ष कर रही है और टीम के मेंटोर गैरी कर्स्टन ने स्वीकार किया कि यह टीम के लिए चिंता का विषय है और कहा कि व्यवस्थित गेंदबाजी नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। गुजरात ने अब तक जो पांच मैच खेले हैं उनमें से तीन मैच में उसने जीत दर्ज की है जबकि वह दो मैचों में अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था।

IPL 2023 Garry kirsten points out cause of concern for Gujarat Titans

हार्दिक पांड्या मोहम्मद शमी

कर्स्टन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘पिछले आईपीएल में हमने चार मैचों में अपने स्कोर का बचाव किया था जबकि छह मैचों में लक्ष्य हासिल किया था। इस बार हम अभी तक अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाए हैं लेकिन अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं।’ उन्होंने कहा,‘पिछले साल हमारे पास व्यवस्थित गेंदबाजी आक्रमण था। इस बार कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। इसके अलावा जिस खिलाड़ी पर हम महत्वपूर्ण ओवरों में भरोसा करते हैं जरूरी नहीं कि वह इसके लिए तैयार हो।’

End of Feed