IPL 2023 FINAL, CSK vs GT, Ahmedabad Weather Report: रिजर्व डे पर भी हुई बारिश, मौसम विभाग ने पहले ही चेताया था

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 29, 2023, 10:37 PM IST

IPL 2023 FINAL, CSK vs GT Ahmedabad Stadium Weather Forecast Today Match: आज (29 May, 2023) आईपीएल के 16वें संस्करण का फाइनल रविवार को बारिश की वजह से टाले जाने के बाद आज(29 मई, 2023) को रिजर्व डे पर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि खिताबी भिड़ंत के दौरान कैसा होगा अहमदाबाद के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का रविवार को नहीं हो सका बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला
  • सोमवार 29 मई को फिर से होगी रिजर्व डे पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत
  • सोमवार को भी है अहमदाबाद में बारिश की संभावना

IPL 2023 FINAL LIVE, CSK vs GT Weather Forecast Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग का सोलहवां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार (28 मई 2023) को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश की वजह से नहीं हो सकी। ऐसे में रिजर्व डे उपलब्ध होने के वजह से फाइनल मैच सोमवार को सीएसके और जीटी के बीच खेला जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने चेताया था कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है और हुआ भी वही। पहली पारी खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई। अब बारिश थम गई है। मैच का निरीक्षण करने के बाद दोबारा मुकाबला शुरू होगा।

CSK vs GT, IPL 2023 Final Weather Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट 29 मई, 2023( साभार IPL/BCCI)

रविवार को दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में टॉस भी नहीं हो सका। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई थी लेकिन तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब मैच सोमवार को रिजर्व-डे पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि सोमवार को कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

End of Feed