Dhoni Viral Photo: उधर CSK जीत रही थी, लेकिन आखिर क्यों धोनी आंखें झुकाए बैठे थे

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 30, 2023, 02:45 AM IST

CSK vs GT, IPL 2023, MS Dhoni: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देते हुए पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। रोमांचक अंदाज में जडेजा ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। लेकिन इन नजारों के बीच धोनी बेंच पर शांत, सिर झुकाकर बैठे थे। आखिर क्यों।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी
  • जीत के बाद धोनी का अलग नजारा दिखाई दिया
  • बेंच पर सिर झुकाए कुछ मिनट तक बैठे रहे माही

CSK Champions, IPL 2023, MS Dhoni: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के 5 खिताबों की बराबरी कर ली है। देर रात तक चले इस फाइनल मुकाबले का नतीजा अंतिम ओवर तक गया और फिर अंतिम गेंद पर 4 रन चाहिए थे। जडेजा ने चौका लगाकर जीत दिलाई, लेकिन इन चंद कुछ मिनटों के बीच धोनी डगआउट में अपनी सीट पर आंखें झुकाए बिल्कुल शांत बैठे नजर आए।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दीवानगी आपने इस पूरे आईपीएल सीजन में देख ली है। आईपीएल 2023 के फाइनल में धोनी जल्दी बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन पहली ही गेंद पर आउट होकर वापस आ गए। इसके बाद मैच रोमांचक हो गया और अंतिम ओवर तक चला गया। शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा पिच पर थे। अंतिम दो गेंदों पर 10 रन चाहिए थे और जडेजा ने एक छक्का और चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

End of Feed