IPL 2023 FINAL CSK vs GT Dream 11 Team Prediction: फाइनल मैच में चेन्नई और गुजरात की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 29, 2023, 07:19 PM IST

CSK vs GT Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। जानिए दोनों टीमों की फाइनल मुकाबले में कैसी है प्लेइंग-11।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का है आज फाइनल मुकाबला
  • सीएसके और जीटी के बीच अहमदाबाद में है भिड़ंत
  • दोनों की ऐसी हो सकती है खिताबी मुकाबले के लिए प्लेइंग-11

IPL 2023, CSK vs GT Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत के साथ ही सीजन का आगाज हुआ था और इन्हीं दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर भिड़ंत के साथ अंत भी होगा। ऐसे में ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन खिताब के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। दोनों में से कोई भी टीम किसी भी तरह की कौताही नहीं बरतना चाहेगी। खिताबी जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में एक बार फिर साझा रूप से सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम बन जाएगी। वहीं गुजरात के पास डेब्यू के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का शानदार मौका है।

End of Feed