ये चीज सिखाई नहीं जा सकतीः जानिए डेविड वॉर्नर ने भारतीय युवा खिलाड़ियों के बारे में क्या कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2023, 01:28 PM IST

David Warner on Indian youngsters in IPL: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के युवा भारतीय बल्लेबाजों से कहा कि उन्हें अतिरिक्त तेजी से निपटने का तरीका खुद ही ढूंढना होगा क्योंकि यह ऐसा कौशल है जिसे सिखाया नहीं जा सकता।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में फिर चमके डेविड वॉर्नर
  • दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई पहली जीत
  • मैच के बाद भारतीय युवा खिलाड़ियों पर दिया बयान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के युवा भारतीय बल्लेबाजों से कहा कि उन्हें अतिरिक्त तेजी से निपटने का तरीका खुद ही ढूंढना होगा क्योंकि यह ऐसा कौशल है जिसे सिखाया नहीं जा सकता। दिल्ली की तरफ से अब तक छह मैचों में 285 रन बनाने वाले वॉर्नर के अर्धशतक की मदद से उनकी टीम ने गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

IPL 2023, David Warner shares his views on Indian youngsters

डेविड वॉर्नर (IPLT20/BCCI)

दिल्ली की टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाजों ने हालांकि अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पृथ्वी साव (छह मैचों में 47), सरफराज खान (दो मैचों में 34), यश ढुल (दो मैचों में तीन), अमन खान (चार मैचों में 30) और अभिषेक पोरेल (चार मैचों में 33) में से कोई भी अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाया है।

End of Feed