Ben Stokes Update: कोच फ्लेमिंग ने बताया कब से खेलेंगे बेन स्टोक्स, धोनी की फिटनेस पर भी बोले

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2023, 02:40 PM IST

IPL 2023: चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर चल रहे बेन स्टोक्स को लेकर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने नई जानकारी साझा की है। उन्होंने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी बयान दिया है। फ्लेमिंग ने बताया कि कब से बेन स्टोक्स खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिट हैं लेकिन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक और सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे।

ben stokes update

बेन स्टोक्स और महेंद्र सिंह धोनी

स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की तरफ से पहले दो मैच खेले थे लेकिन इसके बाद वह पांव की चोट के कारण अगले चार मैचों में नहीं खेल पाए। फ्लेमिंग ने चेन्नई की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं और वह अभी एक सप्ताह तक बाहर रहेंगे। उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह वापसी के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा है।’

End of Feed