CSK vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: चेन्नई और मुंबई की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 03:12 PM IST

CSK vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियन्स से होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल के पहले मुकाबले में है चेन्नई और मुंबई की भिड़ंत
  • चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा मुकाबला
  • चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे और मुंबई है छठे पायदान पर

CSK vs MI Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 49वें मुकाबले में लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत है। चेन्नई के खाते में टीम 10 मैच में 5 जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 11 अंक है और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई की टीम 9 मैच में 5 जीत के साथ कुल 10 अंक के साथ छठे नंबर पर हैं। मुंबई ने अपने पिछले 7 मैच में से 5 मैच में जीत दर्ज की है। जिसमें से दो में तो 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने जीत अपने नाम की।

CSK vs MI  Playing 11 IPL 2023

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स प्लेइंग-11

ऐसे में दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। दोनों के पास 4-4 मैच शेष बचे हैं। इन सभी मैचों में जीत दोनों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खोल देगी। ऐसे में शनिवार की दोपहर खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ मैदान में उतरेंगी।

End of Feed