हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने के लिए तैयार है आईपीएल में नीलाम हुआ पहला आयरिश प्लेयर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 24, 2022, 02:58 PM IST

आईपीएल में नीलाम होने वाले पहले आयरिश प्लेयर बने जोशुआ लिटिल हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डबलिन: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अनुबंध हासिल करने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने इसे ‘अविश्वसनीय अवसर’ करार दिया तथा कहा कि वह भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और मुख्य कोच आशीष नेहरा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने के लिए तैयार है आईपीएल में नीलाम हुआ पहला आयरिश प्लेयर

मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने कोच्चि में शुक्रवार को हुई आईपीएल नीलामी में 23 वर्षीय लिटिल को चार करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। टाइटंस ने हार्दिक की अगुवाई और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नेहरा के कोच रहते हुए अपने पदार्पण सत्र में ही आईपीएल का खिताब जीता था।

End of Feed