Arshdeep Singh 50 Wickets in IPL: बांए हाथ के 23 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी स्टंपतोड़ गेंदबाजी के दम पर पर पंजाब किंग्स को शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स को 13 रन से पटखनी देने में अहम भूमिका अदा की। अर्शदीप ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियन्स के दो बल्लेबाजों को बोल्ड करके 16 रन नहीं बनाने दिए और अपनी टीम जीत दिला दी।
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सूर्यकुमार यादव के विकेट का जश्न मनाते हुए(साभार IPL/BCCI)
लगातार दो गेंद पर तोड़े दो स्टंप
अर्शदीप ने सटीक लाइन, लेंथ और पेस के साथ गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो स्टंप्स तोड़ दिए। दोनों बार गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स पर जाकर लगी और पंजाब की जीत पक्की होती गई। आखिरी ओवर में 6 गेंद में अर्शदीप ने महज 2 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए। उन्होंने तिलक वर्मा और नेहाव वढेरा को पवेलियन वापस भेजा। इसके अलावा उन्होंने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट भी अपने नाम किए।
ARSHDEEP SINGH - BREAKING STUMPS FOR FUN 🔥 t.co/NNVlKWppaC
— ANI (@ANI) Apr 22, 2023
The Arhsdeep Singh effect 🔥🔥When the left-arm pacer executed his yorkers to perfection 👌👌WATCH here 🎥🔽 #TATAIPL… t.co/525bZdAdQ1
— ANI (@ANI) Apr 22, 2023
आईपीएल में जड़ा का पचासा
अर्शदीप ने जैसे ही मुंबई इंडियन्स के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को आउट किया वो पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल पचास विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए। साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्शदीप को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 44 मैच खेलने पड़े। उन्होंने अबतक खेले 44 मैच में 23.74 के औसत और 8.32 की इकोनॉमी के साथ कुल 53 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 17.11 का है। 32 रन देकर 5 विकेट उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। अर्शदीप से पहले पंजाब के लिए पचास विकेट पीयूष चावला(84), संदीप शर्मा(73), अक्षर पटेल(61) और मोहम्मद शमी(58) ने चटकाए थे।
अकेले दम पलटा मैच का पासा
जीत के लिए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम को अंत में 3 ओवर में 40 रन जीत के लिए बनाने थे। ऐसे में 18वें ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने अर्शदीप की गेंद पर छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तीन गेंद बाद सूर्यकुमार को चलता कर दिया और पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। छक्का खाने के बाद मुंबई को जब 17 गेंद में जीत के लिए 34 रन बनाने थे तब अर्शदीप ने 11 गेंद में केवल 5 रन दिए और कुल 3 विकेट लेकर जीत पंजाब के खाते में डाल दी।
