IPL 2023, LSG vs SRH Match Preview: आज आईपीएल में लखनऊ और हैदराबाद की होगी टक्कर, जानें इस मैच से जुड़ी सभी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2023, 05:22 PM IST

LSG vs SRH, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Preview: आज लखनऊ के इकान स्पोर्ट्स सिटी में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडेन मार्करम अब टीम से जुड़ गए हैं और अब वो टीम संभालेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला - 7 अप्रैल
  • सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत
  • लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

IPL 2023 Today Match, LSG vs SRH Preview: पहले मैच में करारी हार झेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नए कप्तान एडन मार्कराम सहित दक्षिण अफ्रीका के अपने खिलाड़ियों की वापसी के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में नए सिरे से शुरुआत करने के लिए उतरेगी। मार्कराम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन अब अपने कप्तान सहित मार्को जॉनसेन और हेनरिक क्लासेन के टीम से जुड़ने से उसे मजबूती मिली है।

IPL 2023, LSG vs SRH Preview, Today match

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्रिव्यू (BCCI/IPL-SRH)

सनराइजर्स 2021 में अंतिम और पिछले साल 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रहा था। इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसका दारोमदार मार्कराम के नेतृत्व कौशल पर टिका है। लेकिन पहले मैच में उसने निराशाजनक प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पावर प्ले में ही एक विकेट पर 85 रन बना दिए थे और फिर पांच विकेट पर 203 रन के स्कोर का बचाव करते हुए पहले छह ओवरों में दो विकेट पर केवल 30 रन दिए थे।

End of Feed