IPL 2023, KKR vs RCB Match Preview: आज आईपीएल 2023 में कोलकाता और बैंगलोर की भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 6, 2023, 04:46 PM IST

KKR vs RCB, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Preview: आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामान मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी अहम चीजें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में आज का मुकाबला
  • गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला
  • कोलकाता में खेला जाएगा आईपीएल 2023 का 10वां मैच

IPL match Today, KKR vs RCB Match Preview: अपने प्रमुख खिलाड़ियों के अनुपलब्ध होने से संतुलित टीम तैयार करने को लेकर जूझ रहा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कई स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

IPL 2023 KKR vs RCB Match Preview

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BCCI/IPL)

केकेआर ने अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति से सात रन की हार से की और इसके बाद उसे दो और झटके सहने पड़े।पहला बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पारिवारिक कारणों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं के कारण टूर्नामेंट से हट गए जबकि इसके अगले दिन नियमित कप्तान और मुख्य बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरे आईपीएल से बाहर हो गए क्योंकि उन्हें पीठ की अपनी चोट का ऑपरेशन करवाना है।

End of Feed