Today's IPL Match, GT vs LSG Preview: आईपीएल इतिहास में पहली बार टीमों की नहीं दो भाईयों के बीच होगी भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2023, 03:49 PM IST

Today's IPL Match, GT vs LSG Preview: आईपीएल के 16वें सीजन में रविवार को एक और डबल हेडर खेला जाएगा। इस डबल हेडर के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Today's IPL Match, GT vs LSG Preview: मौजूदा चैंपियन और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे गुजरात टाइटंस का मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को यहां जब लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा तो इस मैच में पंड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल के कप्तानी कौशल की भी परीक्षा होगी। हार्दिक ने जहां कई अवसरों पर भारतीय टीम की अगुवाई की है और पिछले साल से गुजरात टाइटंस के कप्तान है वहीं क्रुणाल घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा टीम की कप्तानी करते रहे हैं तथा नियमित कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के कारण उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी सौंपी गई है। यह पहला अवसर है जबकि आईपीएल में दो भाई अलग-अलग टीमों की अगुवाई कर रहे हैं।

Hardik Pandya, Krunal Pandya, IPL 2023,

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या। (फोटो - IPL/BCCI)

हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है और अभी उनकी टीम 14 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। क्रुणाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जिस पहले मैच में लखनऊ की कप्तानी की वह बारिश से धुल गया था। उनकी जिम्मेदारी टीम का मनोबल बढ़ाने की भी होगी जिसे अपने नियमित कप्तान के अलावा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की भी कमी खलेगी।

End of Feed