आकाश मढ़वाल ने लखनऊ के खिलाफ किया करिश्माई प्रदर्शन, बताया फास्ट लर्निंग का इंजीनियरिंग से कनेक्शन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 25, 2023, 08:00 AM IST

आकाश मढ़वाल ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने रिकॉर्डतोड़ करिश्माई गेंदबाजी प्रदर्शन पर गर्व करते हुए बताया है कि वो इतनी तेजी से क्रिकेट का हुनर कैसे सीख रहे हैं और सफलता हासिल कर रहे हैं।

चेन्नई: उत्तराखंड के रुड़की से ताल्लुक रखने वाले 28 वर्षीय तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल ने बुधवार को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी करिश्माई गेंदबाजी के बल पर इतिहास रच दिया। आकाश ने 3.3 ओवर के अपने स्पेल में महज 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के 15 साल पुराने अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साथ ही उन्होंने दुनिया भर की टी20 लीग में प्लेऑफ दौर में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मढ़वाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Akash Madhwal Harsha Bhogle

हर्षा भोगले के साथ आकाश मढ़वाल(साभार IPL/BCCI)

कड़ी मेहनत से हासिल किया है ये मुकाम

मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद मढ़वाल से पूछा गया कि कहां छिपे बैठे थे अबतक तो उन्होंने जवाब दिया, मैं कहीं छिपा नहीं था, बस प्रैक्टिस कर रहा था और मौका के इंतजार कर रहा था। पहले इंजीनियरिंग की उसके बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया। पहले टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था साल 2018 में उत्तराखंड में तो तारीफ मिली। उसके बाद क्रिकेट को पैशन बनाकर खेलना शुरू किया और यहां तक मेहनत करके पहुंचे हैं।

End of Feed