नए सेलेक्टर इंजमाम उल हक इन दोनों को पाकिस्तानी टीम के साथ बनाए रखना चाहते हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 8, 2023, 02:18 PM IST

Inzamam-ul-Haq, Pakistan Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट के नवनियुक्त मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जुड़े विदेशी कोच मिकी आर्थर और ग्रांट ब्रैडबर्न को उनके पदों पर बनाए रखना चाहते हैं और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कह दिया है कि उन्हें इन दोनों के साथ काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है।

पाकिस्तान के नवनियुक्त मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जुड़े विदेशी कोच मिकी आर्थर और ग्रांट ब्रैडबर्न को उनके पदों पर बनाए रखना चाहते हैं और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कह दिया है कि उन्हें इन दोनों के साथ काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है।

Inzamam ul Haq

इंजमाम उल हक (AP)

दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले आर्थर को इस साल अप्रैल में टीम का निदेशक नियुक्त किया गया था जबकि ब्रैडबर्न को मई में मुख्य कोच बनाया गया था।अटकलें लगाई जा रही थी कि क्रिकेट तकनीकी समिति इन दोनों के कार्यकाल को सीमित कर सकती है। इस समिति में इंजमाम और मिस्बाह उल हक भी शामिल हैं।

End of Feed