ODI World Cup: कुलदीप यादव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान, बोले- इस मामले में भारत को मिलेगा फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2023, 04:17 PM IST

ODI World Cup 2023, Kuldeep Yadav vs Intikhab Alam: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम ने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ODI World Cup 2023, Kuldeep Yadav vs Intikhab Alam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम का मानना है कि कुलदीप यादव आगामी विश्व कप में भाग लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं और उनकी मौजूदगी 50 ओवर के प्रारूप के बीच के ओवरों में भारत के लिए फायदेमंद होगी। इस 28 साल के वामहस्त गेंदबाज को विश्व कप के दौरान घरेलू मैदान पर भारत के तुरुप के इक्के के रूप में देखा जा रहा है। कुलदीप ने इस साल 17 वनडे मैचों में 16.03 की औसत से 33 विकेट लिए हैं।

Kuldeep Yadav

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए कुलदीप यादव। (फोटो- Kuldeep yadav Twitter)

घुटने की चोट से वापसी के बाद कुलदीप ने अपनी हाथों की गति और कोण पर काम किया है, जिससे उन्हें बीच के ओवरों में विकेट लेने में मदद मिली है। आलम ने कहा कि 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप की मौजूदगी से भारत का पलड़ा भारी रहेगा।

End of Feed