LIVE

भारत और इंग्लैंड के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी, नहीं कर पाई अभ्यास

शेखर झाUpdated Oct 3, 2023, 14:15 IST
Follow on Google News
भारत और इंग्लैंड के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी, नहीं कर पाई अभ्यास

भारत और इंग्लैंड के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी, नहीं कर पाई अभ्यास

भारत और इंग्लैंड के वॉर्म अप मुकाबले पर बारिश ने पानी फेर दिया। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में शनिवार को भारत और इंग्लैंड का वॉर्मअप मैच खेला जाना था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले बारिश शुरू हो गई, जो शाम 6 बजे तक रुक-रुककर होती रही। मौसम को देखते हुए शाम 6 बजे वॉर्म अप मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। अब भारत का दूसरा अभ्यास मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना नीदरलैंड्स से होगा।


टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जानी बेयरस्टा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

SEPT 30, 2023 18:06 IST

IND vs ENG Live Score: बारिश ने फेरा भारत और इंग्लैंड के अरमानों पर पानी

गुवाहाटी में शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वॉर्म अप मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं खेला जा सका। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी और शाम 6 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया गया।
SEPT 30, 2023 17:31 IST

IND vs ENG Live Score: टीमें पहुंची होटल

बारिश के कारण शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच का वॉर्म अप मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया। करीब 3.30 घंटे के इंतजार के बाद भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वापस अपने-अपने होटल पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी मैच को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। गुवाहाटी में अभी भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
SEPT 30, 2023 16:06 IST

IND vs ENG Live Score: 7.30 बजे के बाद कटना शुरू होगा ओवर

गुवाहाटी के मैदान पर अभी भी कोई हलचल नहीं है। शाम 7.30 बजे के बाद से ओवर कटना शुरू हो जाएग। ग्राउंडस्टाफ को खेल के लिए उपयुक्त स्थिति बनाने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा, लेकिन ऐसा बारिश रुकने के बाद होगा।
SEPT 30, 2023 15:46 IST

IND vs ENG Live Score: गुवाहाटी में बारिश रुकी

गुवाहाटी से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। वहां करीब पौने दो घंटे के बाद बारिश रुक गई है। मैदान का निरीक्षण करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
SEPT 30, 2023 14:39 IST

IND vs ENG Live Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश

गुुवाहाटी में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। आधिकारियों द्वारा मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच शुरू किया जाएगा।
SEPT 30, 2023 14:07 IST

IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड मैच अपडेट

SEPT 30, 2023 14:03 IST

IND vs ENG Live Score: अभ्यास मैच के दौरान कुल 13 खिलाड़ी एक्शन में होंगे

SEPT 30, 2023 14:02 IST

IND vs ENG Live Score: गुवाहाटी में मैच शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी है। मैदान को पूरी तरह से कवर्स किए गए हैं।
SEPT 30, 2023 13:42 IST

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्क्वाड

डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, रीस टॉपले, मार्क वुड।
SEPT 30, 2023 13:41 IST

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
SEPT 30, 2023 13:36 IST

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया ने जीता टॉस

वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
SEPT 30, 2023 13:23 IST

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पहुंचे स्टेडियम

टीम इंडिया के बाद डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाड़ी भी गुवाहाटी के स्टेडियम पहुंच चुके हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
SEPT 30, 2023 12:59 IST

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया के खिलाड़ी पहुंचे स्टेडियम

वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए टीम इंडिया के खिलाफ गुवाहाटी के स्टेडियम पहुंच चुके हैं।
SEPT 30, 2023 12:57 IST

IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया के जबरा फैन

SEPT 30, 2023 12:34 IST

IND vs ENG Live Score: वॉर्मअप मैच आज

IND vs ENG Live Score: वॉर्मअप मैच आज
वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का सामना इंग्लैंड से, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना नीदरलैंड्स से होगा। (फोटो- Star Sports)
SEPT 30, 2023 12:28 IST

IND vs ENG Live Score: वर्ल्ड कप में कैसा है भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड की टीम 8 बार आमने-सामने हो चुकी है। इसमें इंग्लैंड को 4 मुकाबले और भारत को 3 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा था।
SEPT 30, 2023 11:45 IST

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

वॉर्मअप मैच से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच कुल हुए मुकाबले पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 106 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 57, जबकि इंग्लैंड ने 44 मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है और दो मैच टाई रहे हैं।
SEPT 30, 2023 11:27 IST

IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड के मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा

वनडे वर्ल्ड कप से पहले आज भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। गुवाहाटी में आज 55 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
SEPT 30, 2023 10:49 IST

IND vs ENG Live Score: वॉर्म अप मैच कहां देख सकते हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप अभ्यास मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे सकते हैं।
SEPT 30, 2023 10:37 IST

IND vs ENG Live Score: वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जानी बेयरस्टा, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।