indw vs pakw Highlights: मंधाना की अर्धशतकीय पारी और दीप्ति के फाइफर से भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, जीत के साथ किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
स्मृति ने इससे पहले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 44 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन, 35 गेंद, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 170 रन बनाए जो टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है। ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 34 रन की पारी खेली और दीप्ति शर्मा (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 45 रन की तेजतर्रार साझेदारी भी की।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 33 जबकि बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रमीन शमीन (30 रन पर एक विकेट) और तस्मिया रुबाब (41 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने पावर प्ले में एक विकेट पर 52 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। मुनीबा ने अरुंधति की पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। वह हालांकि अगले ओवर में श्रेयंका पाटिल की गेंद पर भाग्यशाली रहीं जब विकेटकीपर ऋचा ने उनका कैच टपका दिया।
मुनीबा ने क्रांति गौड़ का स्वागत दो चौकों के साथ किया। वह अगले ओवर में फिर भाग्यशाली रहीं। इस बार श्रेयंका की गेंद पर अरुंधति ने उनका कैच टपकाया। अनुभवी दीप्ति ने गुल फिरोजा (12) को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। आयशा जाफर (12) ने अरुंधति पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन दीप्ति की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर स्मृति को कैच दे बैठीं। सायरा जबीन (02) ने इसके बाद श्री चरणी की गेंद पर शॉर्ट कवर में हरनमप्रीत को कैच थमाया जिससे पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 58 रन हो गया।
मुनीबा ने श्री चरणी पर चौके के साथ 24 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। पाकिस्तान को इसके बाद बड़ा झटका लगा जब दीप्ति के सटीक थ्रो पर मुनीबा रन आउट हो गईं। उन्होंने 35 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े। फातिमा भी खाता खोले बिना शैफाली वर्मा की गेंद पर स्मृति को कैच दे बैठीं जबकि नतालिया परवेज (07) ने श्री चरणी की गेंद पर हरमनप्रीत को कैच थमाया जिससे पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 79 रन हो गया। श्रेयंका ने इसके बाद श्री चरणी की गेंद पर रमीन शमीम (04) का शानदार कैच लपका। पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 79 रन की दरकार थी। दीप्ति ने आलिया रियाज (18), तस्मिया रुबाब (00) और नाशरा संधू (04) को आउट करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में 18 रन तक ही सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (06) और जेमिमा रोड्रिग्स (01) के विकेट गंवा दिए। शैफाली ने सादिया की मैच की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर मुनीबा को कैच दे बैठीं। जेमिमा भी इसके बाद रुबाब की गेंद पर नतालिया परवेज को कैच दे बैठीं। स्मृति अच्छी लय में नजर आईं। उन्होंने सादिया पर दो चौके मारे और फिर रमीन पर भी लगातार दो चौके जड़े।
भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 38 रन बनाए। स्मृति 27 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहीं जब रुबाब की गेंद पर मिड ऑफ पर आलिया रियाज उनका कैच लपकने में नाकाम रहीं।
हरमनप्रीत ने धीमी शुरुआत के बाद नौवें ओवर में नाशरा संधू पर दो चौकों के साथ टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। स्मृति ने भी रुबाब की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया और फिर संधू पर भी चौका मारा। उन्होंने रमीन पर लगातार दो चौके के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
पारी के 13वें ओवर में स्मृति को दूसरा जीवनदान मिला जब उन्होंने सादिया की गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर बड़ा शॉट खेला लेकिन सायरा जबीन कैच लपकने में नाकाम रहीं और गेंद छक्के के लिए चली गई। हरमनप्रीत ने इसी ओवर में लगातार दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
स्मृति हालांकि अगले ओवर में रमीन की गेंद पर मिड ऑन पर फातिमा सना को कैच दे बैठीं। भारती फुलमाली भी एक रन बनाने के बाद सादिया की गेंद पर मुनीबा के हाथों स्टंप हो गईं। हरमनप्रीत ने भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फातिमा की गेंद को डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर नतालिया के हाथों में खेल दिया। ऋचा ने 19वें ओवर में रुबाब की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 23 रन बटोरे और टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।
भारत-पाकिस्तान टीम-
भारतीय की प्लेइंग इलेवन:- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:- पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल
indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया।indw vs pakw, लाइव स्कोर-पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना खाता भी नहीं खोल पाई। 77 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से उसकी जीत नामुमकिन लग रही है।indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत ने दिया 171 का लक्ष्य
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 68 और हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 19वें ओवर में 23 रन सहित 34 रन की पारी खेली।indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत ने 126 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। दीप्ति 3 और ऋचा 8 रन बनाकर खेल रही हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- 34 गेंद में मंधाना का अर्धशतक
अपना 7वां वर्ल्ड कप खेल रहे मंधाना ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। हरमन के साथ मंधाना 62 रन की साझेदारी कर चुकी हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- 50 रन के पार टीम इंडिया
भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। मंधाना और हरमनप्रीत कौर खेल रही हैं। मंधाना 28 और हरमन 17 रन बनाकर खेल रही हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- मुश्किल में भारत
18 रन के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, रॉडिग्स एक रन बनाकर हुईं आउट। शेफाली ने बनाए थे 6 रन।indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने शेफाली का विकेट गंवा दिया। 2.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़indw vs pakw, लाइव स्कोर- आज के मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबालindw vs pakw, लाइव स्कोर- टॉस के समय हरमन ने क्या कहा?
हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी पिच है, इसलिए हमने सोचा कि पहले बल्लेबाजी करके एक अच्छा स्कोर खड़ा कर लेते हैं। जी हां, मुझे लगता है कि हम सभी बहुत उत्साहित हैं। पिछले विश्व कप ने हमें काफी आत्मविश्वास दिया है और हम उस आत्मविश्वास को इस विश्व कप में भी बरकरार रखना चाहते हैं। (क्या आप तैयारियों से संतुष्ट हैं?) जी हां, बिल्कुल। हमने कई क्षेत्रों में अभ्यास किया है और अब बस अच्छा क्रिकेट खेलने की बात है और हम इसके लिए उत्सुक हैं। भारती आज खेल रही हैं। और हां, यस्तिका ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आज हमने भारती के साथ खेलने का फैसला किया। हम तीन स्पिनर और दो मध्यम गति के गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान हरमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।indw vs pakw, लाइव स्कोर- स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम
VIDEO | Indian women's cricket team arrives at stadium in Birmingham, England ahead of India's opening clash against Pakistan in the Women's T20 World Cup. #WomensT20WorldCup #IndiavsPakistan pic.twitter.com/5ukzGa3K3X
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2026
indw vs pakw, लाइव स्कोर- मैदान के बाहर फैंस का जमावड़ा
VIDEO | Women's T20 WC: Fans in Birmingham, England cheer loud for India, say India enter as clear favourites against arch rivals Pakistan.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/fUTHnqFWh1
indw vs pakw, लाइव स्कोर- भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटें बिकी
Edgbaston is SOLD OUT for today's #T20WorldCup double-header 🏟️
— ICC (@ICC) June 14, 2026
A cracking day of cricket is underway as Netherlands take on Bangladesh before the India-Pakistan match 🏏
No additional tickets will be available at the gates. pic.twitter.com/zHQZyfkPQ5
indw vs pakw, लाइव स्कोर- इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
आज के इस मुकाबले में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स की बैटिंग और क्रांति गौड़, अरुंधती रेड्डी की गेंदबाजी पर नजर रहेगी।indw vs pakw, लाइव स्कोर- वैभव सूर्यवंशी ने दी विमेन इन ब्लू को शुभकामनाएं
Vaibhav Suryavanshi's Instagram story for Indian Women's.🇮🇳 pic.twitter.com/nWYlMTkCi1
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 14, 2026
indw vs pakw, लाइव स्कोर- मैच से पहले खिलाड़ियों के परिवार ने दी शुभकामनाएं
From a mother's blessing to a father's words of encouragement, the wishes from back home mean a little extra before the biggest clash of them all. 💙🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 14, 2026
As Team India gear up for IND vs PAK, their families send love, strength and belief for the battle ahead. 🫶🏏
ICC Women’s… pic.twitter.com/yG13dIdutn
indw vs pakw, लाइव स्कोर- देशभर में मांगी जा रही हैं जीत की दुआएं
VIDEO | Uttar Pradesh: Women's T20 World Cup: Cricket fans hold special Ganga aarti in Prayagraj for team India's victory against Pakistan.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 14, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7 ) pic.twitter.com/Robg3K7rfu
indw vs pakw, लाइव स्कोर- कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं, जबकि इसको टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।indw vs pakw, लाइव स्कोर- हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। अब तक खेले गए कुल 16 मैच में भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच जीते जबकि तीन में उसे हार मिली है। पिछली बार 2024 में दुबई में टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें भारत छह विकेट से जीता था।indw vs pakw, लाइव स्कोर- पाकिस्तानी टीम तोड़ना चाहेगी अभिशाप
पाकिस्तानी महिला टीम अपने पिछले छह मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। जबकि दो मैच बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गए। पाकिस्तान इस अभिशाप को तोड़कर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। हालांकि, यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि उनका सामना मौजूदा वनडे विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम से है, बस प्रारूप अलग है।indw vs pakw, लाइव स्कोर- कैसी है पिच
बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच काफी संतुलित है। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस पिच पर तेज गेंदबाजों को परंपरागत रूप से ज्यादा मदद मिलती है। बल्लेबाज मैच के शुरुआती चरणों में तेज गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। यहां चेज करना आसान होता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।indw vs pakw, लाइव स्कोर- वॉर्म-अप मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय टीम वार्म-अप मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। हालांकि, टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम को हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर भी टीम इंडिया अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी।indw vs pakw, लाइव स्कोर- टी20 वर्ल्ड कप में आद भारत-पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है और दोनों जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेगी।IND vs AFG Highlights: तीसरे टी20 में 127 रनों से जीता भारत, अफगानिस्तान पर किया 3-0 से क्लीन स्वीप
FIFA U-15 World 2026: भारत को मिली अंडर-15 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप के में जगह, इन देशों के साथ होगी भिड़ंत
संजू सैमसन की हुई भारतीय बैटर्स के टॉप-5 क्लब में एंट्री, शर्मनाक सूची में भी जुड़ा नाम
एशियन गेम्स में गोल्ड बचाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्वार्टरफाइनल में जापान से होगी भिड़ंत
Abhishek Sharma's World Record: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा सबसे तेज टी20 शतक, तोड़ा फिन ऐलन का रिकॉर्ड
© 2026 Times Horizon Private Limited
