INDW vs ENGW Live Streaming: टी20 के बाद अब भारत के पास वनडे सीरीज जीतने का मौका, जानें कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

INDW vs ENGW Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 3.30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है जबकि इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा।

INDW vs ENGW Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीत चुकी टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। पहले वनडे में दीप्ति शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से दर्ज की थी। भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। अब हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के पास वनडे सीरीज भी जीतने का मौका है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस सीरीज में रेणुका सिंह ठाकुर पूजा वस्त्राकर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के न होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी है। इसके बावजूद टीम शानदार खेल रही है।

India vs England Live Streaming

भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

भारत और इंग्लैंड के बीच कब होगा दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs ENGW 2nd ODI Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा।

End of Feed