INDW vs BANW: विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम, बांग्लादेश के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर बनाकर भी दी पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 11, 2023, 09:03 PM IST

INDW vs BANW: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम विजयी रथ पर सवार है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 8 रन से पटखनी दी। इसी जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमाया लिया है।

INDW vs BANW: दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा की फिरकी के जादू से भारत ने मंगलवार को यहां कम स्कोर वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश को आठ रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। ऑफ स्पिनर सुल्ताना खातून ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश ने भारत को आठ विकेट पर 95 रन पर रोक दिया जो मेजबान टीम के खिलाफ महिला टी20 में उसका न्यूनतम स्कोर है ।

हालांकि, भारत ने दीप्ति (12 रन पर तीन विकेट) और शेफाली (15 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी से बांग्लादेश को 20 ओवर में सिर्फ 87 रन पर ढेर कर दिया। बांग्लादेश की टीम एक समय पांच विकेट पर 86 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन टीम ने इसके बाद आठ गेंद में सिर्फ एक रन जोड़कर बाकी बचे पांचों विकेट गंवा दिए और उसे हार का सामना करना पड़ा। दीप्ति और शेफाली की धारदार गेंदबाजी से पहले दो युवा स्पिनरों आफ स्पिनर मीनू मणि (नौ रन पर दो विकेट) और बाएं हाथ की स्पिनर अनुषा बारेड्डी (20 रन पर एक विकेट) ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

End of Feed