टीम इंडिया के हेड कोच ने डब्लूपीएल को दिया इंग्लैंड में ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का श्रेय

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत का श्रेय डब्लूपीएल को दिया है। जानिए उन्होंने इस संबंध में क्या कहा?

बर्मिंघम: भारतीय कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार महिला टी20 श्रृंखला जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को देते हुए कहा कि इसने खिलाड़ियों की प्रगति में ‘अहम भूमिका’ निभाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रतिस्पर्धी घरेलू सत्र को भी दिया। भारत शनिवार को पांचवां और अंतिम मैच हार गया लेकिन श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

मजूमदार ने पांचवें टी20 में अंतिम गेंद पर भारत की पांच विकेट की हार के बाद कहा,'डब्ल्यूपीएल खिलाड़ियों की प्रगति का एक अहम हिस्सा रहा है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन भारत में और भी टूर्नामेंट हैं जिन पर हमारी नजर है। बहुत सारे घरेलू खिलाड़ी खेल रहे हैं। डब्ल्यूपीएल बीसीसीआई की पहल का एक हिस्सा मात्र है। इसलिए मुझे लगता है कि डब्ल्यूपीएल हमारे लिए एक सुखद अनुभव रहा है। लेकिन साथ ही ऐसे अन्य टूर्नामेंट भी हैं जो महत्वपूर्ण हैं।'

End of Feed