INDW vs ENGW 1st T20I Highlight: स्मृति मंधाना ने जड़ा कप्तानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में दी करारी मात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना के कप्तान शतक और श्री चरणी की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 97 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा पहले टी20 मुकाबले के पल पल का हाल?

नॉटिंघम: कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना (112) के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक के बाद पदार्पण करने वाली स्पिनर श्री चरणी (12 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां पहले मैच में इंग्लैंड को 97 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। मंधाना इस तरह हर प्रारूप में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

INDW vs ENG W first T20I Highlights

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम पहला टी20आई हाईलाइट्स

भारत ने बनाए 5 विकेट पर 210 रन

उनकी यह पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सर्वश्रेष्ठ पारी है। मंधाना ने इस तरह हरमनप्रीत कौर की 103 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया। शुरू से ही आक्रामक रवैया अख्तियार करने वाली मंधाना की 15 चौके और तीन छक्के जड़ित 62 गेंद की पारी की बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर भी है।

End of Feed