पहले पाकिस्तान को मैदान पर रौंदा, फिर भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर भी पाक टीम की हुई घनघोर बेइज्जती, कोच हेसन भी रह गए हक्का-बक्का

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। सूर्यकुमार और दुबे के ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और मुख्य कोच हेसन भारतीय खेमे के पास पहुंचे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी हाथ मिलाने नहीं आया।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का साफ असर दिखा। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रौंद दिया और इस मैच के दौरान जो हुआ, उसे पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से ही इनकार कर दिया। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 के ग्रुप ए मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने पर पाकिस्तान के कोच माइक हेसन बेहद नाराज हो गए। सूर्यकुमार यादव की टीम ने सात विकेट और 25 गेंद शेष रहते जीत हासिल की और भारत ने 16 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के अंत में विजयी रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे अपने ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए।

Team India

टीम इंडिया के तेवर देख पाकिस्तान रह गया सन्न (PTI)

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने का कार्यक्रम नहीं था

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। सूर्यकुमार और दुबे के ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और मुख्य कोच हेसन भारतीय खेमे के पास पहुंचे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी हाथ मिलाने नहीं आया। हेसन इस उपेक्षा से स्पष्ट रूप से नाराज दिखे, और उनकी निराशा साफ दिखाई दे रही थी। सूर्यकुमार और आगा ने टॉस के समय भी हाथ नहीं मिलाया, और दोनों ने एक-दूसरे से आंख मिलाने से भी परहेज किया।

End of Feed