'मेरा आक्रामक रवैया व्यवहार से नहीं, गेंदबाजी की तीव्रता और अनुशासन में है'... भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया क्या है उनकी बॉलिंग में खास

IND vs SL, Prasidh Krishna On His Bowling: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की बॉडी लैंग्वेज को लेकर सवाल उठते रहे हैं और कुछ लोगों ने ये भी कहा कि उनका व्यवहार एक तेज गेंदबाज जैसा नहीं है। इसको लेकर अब कृष्णा ने खुलकर बात करते हुए कहा है कि उनकी आक्रामकता गेंदबाजी में नजर आती है।

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने श्रीलंका को बैकफुट पर रखा। इस दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि उनका आक्रामक रवैया मैदान पर उनके व्यवहार से नहीं, बल्कि उनकी गेंदबाज़ी की तीव्रता और अनुशासन से झलकता है। उनका मानना है कि पिच और हालात के हिसाब से उनकी गेंदबाज़ी की लेंथ बदलती रहती है, और टीम के एनालिस्ट और कोच उन्हें सही जगह गेंदबाज़ी करने में मदद करते हैं। वैसे, कृष्णा दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक श्रीलंका के सर्वाधिक 3 विकेट चटका चुके थे।

Prasidh Krishna Speaks On His Aggression On Ground And During Bowling

प्रसिद्ध कृष्णा

भारत के 503/9 पर पारी घोषित करने के बाद, श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल 8/2 के स्कोर पर खत्म किया, जिसमें डेब्यू करने वाले कामिल मिशारा पांच रन पर नाबाद थे। कृष्णा ने भारत के लिए पहला विकेट लिया और लाहिरू उदारा को सिर्फ एक रन पर आउट किया। इसके बाद, तीसरे दिन उन्होंने लंच से ठीक पहले एक और विकेट झटका।

End of Feed