Rinku Singh_Priya Saroj Marriage: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की आई तारीख, कब-कहां लेंगे सात फेरे?

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख सामने आ गई हैं। दोनों लखनऊ में सात फेरे लेंगे।

नई दिल्ली: साल 2026 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख सामने आ गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन रिंकू के गृह नगर अलीगढ़ में होगा। रिंकू और प्रिया सरोज की शादी के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।शादी की तैयारियां दोनों परिवारों में जोर-शोर से चल रही है। रिश्तेदारों और मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहे हैं। रिंकू के फैन्स को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Rinku singh and Priya Saroj

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो क्रेडिट Priya Saroj Instagram)

शाहरुख और विराट सहित कई बड़ी हस्तियों को भेजा गया है न्यौता

रिपोर्ट्स के मुताबित अलीगढ़ से तकरीबन 50 से 100 करीबी लोग बरात लेकर लखनऊ जाएंगे। शादी का न्यौता शाहरुख खान, अखिलेश यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई चर्चित हस्तियों को भेजा गया है। कौन से हस्तियां इस हाई प्रोफाइल शादी में शिरकत करेंगी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। दुबई में आयोजित होने जा रहे इमर्जिंग एशिया कप में शिरकत करने से पहले रिंकू सिंह अपनी शादी की तैयारियां खुद संभाल रहे थे और उन्हें अंतिम रूप देने में लगे थे। उन्हें टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है।

End of Feed