भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर क्रिकेटर अक्षर पटेल ने गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल से शादी कर ली है। दोनों धूमधाम से एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे क्योंकि उन्होंने अपनी निजी व्यस्तता के चलते अवकाश लिया हुआ था।
अक्षर पटेल
अक्षर पटेल और मेहा पटेल ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। उसके बाद से दोनों की शादी की तैयारियों के खूब चर्चे रहे थे। आखिरकार गुरुवार को दोनों की शादी हो गई। दोनों की शादी से पहले के फंक्शन 25 जनवरी को हुए जिसमें मेहंदी की रस्म भी शामिल थी। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी का वीडियो वायरल है।
Many congratulations to Axar Patel and Meha Patel on getting married. t.co/7h4EvwiulU
— ANI (@ANI) Jan 26, 2023
Axar Patel got moves.Many congratulations to them! t.co/0xJKAXX2Cc
— ANI (@ANI) Jan 26, 2023
अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल पेशे से एक डाइटिशियन हैं। मेहा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती आई हैं और दोनों की सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरों को साझा भी करती रही हैं।
