गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जापान के खिलाफ BCCI जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया

Gautam Gambhir Meet Amit Shah: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने गृहमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

Gautam Gambhir Meet Amit Shah: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ एक आत्मीय मुलाकात। उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करता हूं।" गौरतलब है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए जापान पहुंची है।

Gautam Gambhir (2)

गौतम गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात (फोटो साभार- @GautamGambhir)

गंभीर ने शेयर की तस्वीर

इस बीच, एशियन गेम्स में टीम इंडिया की जर्सी को लेकर चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया है। युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) के एक सूत्र ने ANI को जानकारी दी कि भारतीय टीम जापान के खिलाफ ऐतिहासिक वन-ऑफ T20I मैच में BCCI की जर्सी पहनेगी। जबकि टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए उसे आधिकारिक एशियन गेम्स किट मिल गई है। MYAS सूत्र ने कहा, "टीम इंडिया जापान के खिलाफ मैच में BCCI की जर्सी पहनेगी। टीम को बाकी टूर्नामेंट के लिए उसकी एशियन गेम्स किट मिल गई है और यह मुद्दा सुलझ गया है।"

End of Feed