INDW vs ENGW 1st Test Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज, यहां देख सकते हैं मुकाबले का लाइव प्रसारण

INDW Vs ENGW, India Womens vs England Womens Ist Test Live Streaming: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आप यहां लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

INDW Vs ENGW, India Womens vs England Womens Ist Test Live Streaming: करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को भारतीय महिला टीम टेस्ट मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। एक मात्र टेस्ट मुकाबले में मेजबान भारत का सामना इंग्लैंड की महिला टीम से होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम ने 16 नवंबर 2014 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को पारी और 34 रन से जीत मिली थी। टीम इंडिया इसी जीत को इंग्लैंड के खिलाफ भी बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि उप कप्तान स्मृति मंधान हैं।

INDW vs ENGW

भारतीय महिला टीम बनाम इंग्लैंड महिला टीम लाइव स्ट्रीमिंग। (फोटो- Mumbai Indians Twitter)

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला का पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (INDW vs ENGW 1st Test Match Date)

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

End of Feed