India Women vs Bangladesh Women, INDW vs BANW 2nd ODI Live Score Streaming Online & Telecast (भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में संभलकर बल्लेबाजी करने उतरेगी। हालांकि, धीमी पिच पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को सोच-समझकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत होगी।
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women Twitter)
कब होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match date)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match Venue)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match Time)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सुबह 9.00 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 2nd ODI Match On Tv)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (INDW vs BANW 2nd ODI Match Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का लाइन स्ट्रीमिंग बांग्लादेश के यूट्यूब चैनल बांग्लादेश क्रिकेट पर देखा जा सकता है।
